{"_id":"141-39188","slug":"Rampur-39188-141","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनुप्रिया की कड़ी मेहनत रंग लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनुप्रिया की कड़ी मेहनत रंग लाई
Rampur
Updated Fri, 07 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। झाकड़ी की तनुप्रिया मेडिकल प्रवेश परीक्षा में (आरक्षित श्रेणी) प्रदेश भर में द्वितीय स्थान पर रहीं। तनुप्रिया ने इस परीक्षा में 720 में से 491 अंक हासिल किए। देशभर में उनका 55वां स्थान रहा। तनुप्रिया ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों और शिक्षकों को दिया। तनुप्रिया ने पहली से सातवीं तक की पढ़ाई झाकड़ी स्थित कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल से की। जबकि, आठवीं से आगे बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी में पूरी की। इस समय तनुप्रिया की पढ़ाई का पूरा खर्च उनकी मां कृष्णा देवी उठा रही हैं। जबकि, पिता का साया बचपन में ही सिर से उठ गया था। महज चार साल की उम्र में पिता का साया सिर से उठने के बावजूद इस छात्रा ने कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई की। हालांकि, नौकरीपेशा मां ने उसका पढ़ाई में बखूबी साथ दिया। तनुप्रिया ने कहा कि डाक्टर बनने का लक्ष्य उसका बचपन से था। अपने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उसने शुरू से ही कठिन मेहनत की। आज मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही उसका सपना पूरा हुआ।
इधर, सिग्मा कोचिंग संस्थान के निदेशक अतुल टंडन ने इस उपलब्धि पर तनुप्रिया को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने बताया कि तनुप्रिया ने इससे पहले सीएचडी सीईटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश में 54वां स्थान हासिल किया था। इसके अलावा सिग्मा संस्थान की अंकिता नेगी ने प्रदेश में 79वां, गोविंद ने 124वां और प्रज्ञा चंद्रवंशी ने 438 अंक लेकर सामान्य श्रेणी में प्रदेश भर में 144वां स्थान प्राप्त किया।