{"_id":"141-35975","slug":"Rampur-35975-141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्बर नदी में फिर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्बर नदी में फिर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Rampur
Updated Wed, 06 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहड़ू। बाजार से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर महेंदली के समीप पब्बर नदी से एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहडू पहुंचा दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुपहर बाद करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि पब्बर नदी में पानी के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस की टीम ने मौके पहुंच करकड़ी मशक्कत के बाद नदी में पानी के बीच फंसे शव को बाहर निकाला है। मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। मृतक के चेहरे में हल्की चोट का निशान है। प्राथमिक जांच में पुलिस शव किसी प्रवासी मजदूर का मान रही है। शव को पुलिस ने सिविल अस्पताल रोहड़ू पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। पुलिस प्राथमिक जांच में व्यक्ति की नशे के कारण मौत पानी में गिरने से मान रही है।
डीएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि युवक के शरीर पर पहने कपड़े में किसी प्रकार की पहचान नहीं मिली है। मृतक के पास कोई अन्य पहचान भी नहीं मिली है। पुलिस ने मजदूरों को अस्पताल में बुला कर मृतक की पहचान की कोशिश करवाई जा रही है। प्राथमिक जांच में व्यक्ति की मौत पानी में गिरने से होने की संभावना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस मौत के कारण पता चलने पर आगे जांच करेगी।