फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   फीस वृद्धि मामले में एसएफआई का प्रदर्शन

फीस वृद्धि मामले में एसएफआई का प्रदर्शन

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीजी कालेज रामपुर में एसएफआई ने फीस बढ़ोतरी मामले में विवि प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को कालेज परिसर में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लगातार फीस बढ़ाने के लिए विवि कुलपति की निंदा की और उनके विरुद्ध जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन

राज्य इकाई के आह्वान पर प्रदर्शन में इकाई अध्यक्ष मुकेश सिंघानिया ने कहा कि फीस में आए दिन जिस प्रकार वृद्धि की जा रही है, उससे आम छात्र प्रभावित हो रहे हैं। विवि प्रशासन के जन विरोधी निर्णय के कारण प्राइवेट छात्रों का परीक्षा खर्च 270 रुपये तक हो गया, जबकि पहले फार्म समेत अन्य खर्च 95 रुपये था। वहीं, विवि प्रशासन बेहतर किस्म के प्रमाण पत्रों के नाम पर 300 रुपये तक खर्चा छात्रों से वसूल कर रहा है, जो सरासर गलत है। हास्टल में मैस के बिल में बढ़ोतरी करना भी छात्र विरोधी है। कार्यकर्ताओं ने विवि प्रशासन से मांग की कि छात्रहित में सभी फैसले जल्द वापस लिए जाएं, अन्यथा इसका उग्र विरोध होगा। छात्रों के साथ अन्याय को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्रहित के लिए अगर लंबा संघर्ष भी करना पड़े तो भी एसएफआई कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शन में इकाई सचिव रुचिका वजीर, सुनीता, श्याम सिंह, प्रदीप, अर्वन राठौर समेत कई छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed