फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पाइका खेलकूद में छाईं किन्नू की छात्राएं

पाइका खेलकूद में छाईं किन्नू की छात्राएं

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। यदि मन में कुछ कर गुजरने की दृढ़ इच्छा हो तो कोई भी मुकाम आसानी से हासिल किया जा सकता है। यह साबित कर दिखाया है रामपुर के किन्नू सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने। सुविधाओं के अभाव के बावजूद इन छात्राओं ने ऊना में हुई राज्य स्तरीय पाइका खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी अलग पहचान बनाई। स्कूल में नवीं कक्षा में अध्ययनरत मोनिका ठाकुर ने तीन हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर न केवल अपने स्कूल का मान बढ़ाया, बल्कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली वह शिमला जिले की पहली छात्रा भी रही। इसी स्कूल की दीपा रसेई ने बाक्सिंग में दमखम दिखाते हुए स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रधानाचार्य अशोक वर्मा ने उपलब्धि पर इन छात्राओं को बधाई दी और कहा कि सुविधाओं के बावजूद छात्राओं ने बेहतर खेल दिखाया। उन्होंने स्कूल के डीपीई दुर्गा प्रसाद और प्रशिक्षक जिया लाल की भी सराहना की, जिनकी कड़ी मेहनत के चलते छात्राओं ने यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खेमराज धंगल ने उपलब्धि पर छात्राओं को बधाई दी है। बुशहर यंग्स के अध्यक्ष विक्रांत बिष्ट ने कहा कि एसजेवीएन और अन्य संस्थाओं को ग्रामीण परिवेश से जुड़े ऐसे होनहार खिलाड़ियों को प्रायोजित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीटी ऊषा और मेरीकाम जैसी प्रतिभाएं रामपुर में भी हो सकती हैं, बस जरूरत है तो उन्हें सिर्फ तराशने और खेलने के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed