{"_id":"141-32393","slug":"Rampur-32393-141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीसीएफ ने किया रामपुर का दौरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीसीएफ ने किया रामपुर का दौरा
Rampur
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। वन विभाग के प्रधान मुख्य अरण्यपाल आरके गुप्ता ने रामपुर का दौरा किया। तीन दिवसीय दौरे में पीसीसीएफ ने वन वृत्त रामपुर में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने वृत्त के तहत वन मंडलों के अधिकारियों को अवैध कब्जा रोकने समेत अवैध कटान पर पैनी नजर रखने के लिए कहा। साथ ही सरकारी कार्यक्रमों को क्रमवार तरीके से निपटाने को कहा। पीसीसीएफ ने रामपुर परियोजना प्रबंधन के साथ भी विशेष बैठक की और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर रामपुर वन वृत्त के अरण्यपाल चंद्रभूषण पांडे, डीएफओ रामपुर बीएल नेगी, डीएफओ किन्नौर एसपी सिंह, डीएफओ कोटगढ़ एंजल चौहान, डीएफओ आनी आरके भल्ला भी मौजूद थे।
विज्ञापन