फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   प्राचार्य ने जूस पिलाकर तुड़वाया एबीवीपी का अनशन

प्राचार्य ने जूस पिलाकर तुड़वाया एबीवीपी का अनशन

Fri, 24 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
रिक्त पदों को लेकर परिषद ने बोला हल्ला
विज्ञापन

रामपुर में एबीवीपी की सांकेतिक भूखहड़ताल समाप्त
छात्र संघ चुनाव बहाली की जोरदार मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं को कॉलेज प्राचार्य प्रो. पीसी कश्यप और परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निखिल भारद्वाज ने जूस पिलाया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने परिसर में कॉलेज में रिक्त चल रहे शिक्षक और गैर शिक्षकों के पदों को भरने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की।

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। विद्यार्थी परिषद ने छात्र संघ चुनाव बहाली की जोरदार मांग उठाई। वहीं परिषद ने प्रदेश स्तर पर उच्च शिक्षा काउंसिल का गठन करने की मांग की। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा रिटायर्ड अधिकारियों को रिइंप्लॉयमेंट देने का पुरजोर विरोध किया। इस मौके पर एबीवीपी मीडिया प्रमुख आरती नेगी, उपासना ठाकुर, राहुल फांकर, चेतना नलवा, चंद्रेश कश्यप, रवि शर्मा, रोबिट ठाकुर, कुसुम, रोहिनी डोगरा, मुकेश, चंद्रशेखर, लक्ष्मी नेगी, प्रदीप ठाकुर और अनु ठाकुर सहित कई अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed