{"_id":"5b61ec024f1c1b54208b65c2","slug":"91533144066-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी अड्डे में नहीं थमा अवैध पार्किंग और अतिक्रमण का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी अड्डे में नहीं थमा अवैध पार्किंग और अतिक्रमण का सिलसिला
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी अड्डे में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण जारी
डीसी के निर्देशों के बाद भी लोडिंग-अनलोडिंग की समस्या बरकरार
स्थानीय प्रशासन ने लंबे अरसे बाद नप से खाली करवाया था अड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर एनएच पांच के साथ लगते चौधरी अड्डे में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण का सिलसिला जारी है। प्रशासन ने लंबे अरसे बाद चौधरी अड्डे को खाली करवाया था, बावजूद इसके अब स्थिति पहले ही की तरह हो गई है। एनएच प्राधिकरण, प्रशासन और पुलिस यहां खड़े होने वाले वाहनों, अतिक्रमण और लोडिंग, अनलोडिंग के लिए निर्धारित नियमों को लागू करने में विफल साबित हो रही है। इससे यहां लोगों, स्कूली बच्चों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बीते कई दशकों से नगर परिषद एनएच प्राधिकरण के रामपुर चौधरी अड्डे में पार्किंग चला रहा था। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए इसे खाली भी करवाया था और इसे पूरी तरह से खाली रखने के निर्देश जारी किए थे। यहां कुछ ही दूरी पर पुलिस पोस्ट भी बनी है, लेकिन यहां तैनात कर्मचार भी नियमों को ताक पर रखने वालों पर कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। चौधरी अड्डे में अवैध रूप से भवन सामग्री भी डंप की जा रही है, जिस कारण यहां एनएच से गुजरने वाले लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।
उपायुक्त शिमला ने कुछ माह पूर्व स्थानीय प्रशासन को यहां लोडिंग और अनलोडिंग के लिए खड़े किए जाने वाले वाहनों के लिए भी निर्देश जारी किए थे कि एक समय में केवल एक ही वाहन खड़ा होगा और लोडिंग अनलोडिंग की समय सारणी तैयार करने के बारे में प्रशासन को हिदायत दी थी।
एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान के अनुसार प्रशासन की ओर से चौधरी अड्डे में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को हटाने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन को उचित दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। अड्डे में सामान की हो रही लोडिंग और अनलोडिंग को लेकर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।