{"_id":"5af8365d4f1c1be4408b4f13","slug":"91526216285-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्राम गृह के सामने खड़े होंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्राम गृह के सामने खड़े होंगे वाहन
Updated Sun, 13 May 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह सांगला में एसपी साक्षी वर्मा की अध्यक्षता में पीड़ित दिवस (विकटम डे) मनाया। इस दौरान व्यापार मंडल सांगला, टैक्सी चालकों सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया। साक्षी वर्मा ने स्थानीय बाजार सांगला में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने सांगला में टैक्सी के लिए स्थायी जगह के विवाद को सुलझा दिया।
अब स्थानीय टैक्सी चालक वाहनों को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के सामने खड़ा रख सकते हैं। उन्होंने व्यापार मंडल के सदस्यों से आपराधिक घटनाओं की जानकारी नजदीकी थाना के मुख्य आरक्षी को देेने की बात कही। कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। ऐसे में क्षेत्र में अपराधों को रोका जा सकेगा। इसके अलावा ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखी। सांगला में पर्यटन को बढ़ावा मिले, इसके लिए पर्यटकों की गाड़ियों को रुकने के लिए कुछ समय दिया जाएगा। ग्रामीण भी डंपिंग के बाद जल्द लेबर लगाकर सड़कों को खाली करेंगे। इस दौरान एसडीओ लोक निर्माण विभाग सचिन नड्डा, उप प्रधान सांगला भूपेश नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर नेगी, सचिव रोहित नेगी, कोषाध्यक्ष कपिल नेगी, वरिष्ठ सलाहकार पीएल नेगी, वरिष्ठ सलाहकार राम भगत नेगी, थाना प्रभारी सांगला राजेश पाल, इंद्रजीत नेगी, पवित्रा नेगी, भीष्म नेगी, संदीप नेगी, राकेश नेगी और अविनाश नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।