{"_id":"5af6e98c4f1c1bd0408b4b66","slug":"91526131084-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली व्यवस्था को सुचारु करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली व्यवस्था को सुचारु करवाएं
Updated Sat, 12 May 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
किन्नौर के तीन दिवसीय दौरे पर आए कृषि एवं जनजातीय विकास, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रामलाल मारकंडा ने शनिवार को रिकांगपिओ में कल्पा की विभिन्न पंचायतों की समस्याएं सुनी। छितकुल पंचायत से आए प्रतिनिधियों ने मंत्री के सामने क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने की मांग रखी।
चांसू और रक्षम पंचायत के प्रतिनिधियों ने सिंचाई कूहलों के उचित रखरखाव की मांग की। ग्राम पंचायत बटसेरी के प्रतिनिधिमंडल ने वास्पा नदी से होने वाले भूमि कटाव को रोकने के लिए इसके तटीकरण का मामला उठाया। कामरू के प्रतिनिधिमंडल ने कामरू गांव को अलग पंचायत का दर्जा देने की मांग रखी। शौंग के लोगों ने शौंग तक बस चलाने की मांग की। इसके अतिरिक्त परियोजना प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों ने मंत्री के समक्ष परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार देने और प्रभावित पंचायतों को बकाया मुआवजा देने के लिए विद्युत परियोजना को शीघ्र निर्देश देने का मामला उठाया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि परियोजना प्रभावित पंचायत प्रतिनिधियों और परियोजना के अधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित की जाएगी। रामलाल मारकंडा ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को संबंधित विभाग की समस्याएं निपटाने के निर्देश दिए। दस दिन के भीतर इसकी विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त किन्नौर को सौंपने की बात कही। इस दौरान उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने मुख्यातिथि का शॉल एवं टोपी पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला किन्नौर में विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिश्वरी, एसपी साक्षी वर्मा, उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर अवनिंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।