फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   प्रगतिनगर में 5 नए ट्रेड होेंगे शुरू : बिक्रम

प्रगतिनगर में 5 नए ट्रेड होेंगे शुरू : बिक्रम

Tue, 17 Apr 2018 09:02 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
अटल बिहारी वाजपेयी इंजीनियरिंग कॉलेज प्रगतिनगर में करोड़ों की लागत से भव्य ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। इसमें 1150 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी। कॉलेज में पांच नए ट्रेडों को भी शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। स्थानीय विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र बरागटा की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह ने इंजीनियरिंग कॉलेज प्रगतिनगर में आयोजित समारोह के दौरान कही।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जहां भी जरूरत होगी, वहां तकनीकी शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। गरीब, अनाथ बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। ऐसे बच्चों की शिक्षा के लिए वे काम करेंगे। उन्होंने बताया की प्रगतिनगर कॉलेज देश के चुनिंदा कॉलेजों में से एक हैं। यहां एक छत के नीचे इंजीनियरिंग सहित बहुतकनीकी संस्थान की कक्षाएं भी चलती हैं। उन्होंने बताया कि प्रगतिनगर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से भव्य द्वार का निर्माण भी करवाया जाएगा। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान कॉलेज की अनदेखी हुई है। शीघ्र ही कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। कॉलेज में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। विधायक नरेंद्र बरागटा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान वर्ष 2013 से 2017 तक स्थानीय पूर्व विधायक एवं सरकार के किसी भी मंत्री ने कॉलेज का दौरा नहीं किया। भाजपा सरकार के कार्यकाल में कॉलेज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान तकनीकी शिक्षा निदेशक शुभकरण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जस्टा, एसडीएम ठियोग एमडी शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed