{"_id":"5a86d2a84f1c1b805a8ba236","slug":"91518785192-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में जल्द बढ़ सकता है ऑटो का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में जल्द बढ़ सकता है ऑटो का किराया
Updated Fri, 16 Feb 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर में जल्द बढ़ सकता है ऑटो किराया
यूनियन ने बुकिंग किराये में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का लिया फैसला
डीजल के बढ़ते दामों के बाद ऑटो यूनियन का निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में ऑटो रिक्शा की सेवाएं ले रहे लोगों की जेब पर जल्द ही बोझ पड़ने वाला है। ऑटो यूनियन ने बुकिंग किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जल्द बैठक का आयोजन कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बुकिंग किराये में करीब 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। डीजल के दामों में दिन प्रतिदिन हो रही बढ़ोतरी के बाद यह निर्णय लिया जा रहा है।
यूनियन का कहना है कि वर्ष 2011 के बाद ऑटो रिक्शा के किराये में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं हो पाई है। अब डीजल की कीमतों में आ रहे उछाल के बाद उन्हें भी मजबूरन किराया बढ़ाना पड़ रहा है। यूनियन जल्द ही बैठक कर किराये में की जाने वाली बढ़ोतरी पर अंतिम निर्णय लेगी। यूनियन ऑटो किराये में करीब 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। हालांकि यह बढ़ोतरी बुकिंग सिस्टम पर ही लागू होगी। रामपुर से निर्धारित रूटों पर चलने वाले ऑटो बुकिंग के आधार पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त किराया वसूलेेंगे। रामपुर से न्यू बस स्टैंड, रचोली, नोगली, खनेरी, तकलेच, ब्रौ और जगातखाना ऑटो बुक कर जाने वाले यात्रियों को 20 प्रतिशत अधिक किराया देना होगा। वर्तमान समय में रामपुर शहर में ऑटो की संख्या 200 के करीब है। इसके अलावा रोज हजारों लोग ऑटो में सफर करते हैं।
डीजल के दामों से पड़ रहा अतिरिक्त बोझ : देवीचंद
रामपुर ऑटो यूनियन के अध्यक्ष देवीचंद गौतम ने बताया कि डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद यूनियन ने ऑटो किराये में 20 प्रतिशत तक वृद्धि करने का निर्णय लिया है। डीजल की कीमतों में हो रहे इजाफे के चलते ऑटो चालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। जल्द ही यूनियन की आम सभा आयोजित कर किराये की दरें तय की जाएंगी। इसके बाद यूनियन स्थानीय प्रशासन को ऑटो किराये की नई लिस्ट देकर स्वीकृति लेगी। किराये में की गई बढ़ोतरी की दरें बुकिंग पर ही आधारित होंगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 से ऑटो रिक्शा के किराये में बढ़ोतरी नहीं की गई है। ऑटो यूनियन रामपुर के अध्यक्ष देवी चंद गौतम ने बताया कि वर्ष 2011 में डीजल के दाम 51 रुपये प्रति लीटर थे, जबकि वर्तमान समय में 64 रुपये प्रति लीटर डीजल बिक रहा है।
विज्ञापन
फाईल नंबर 2 का जोड़
वर्तमान ऑटो किराया प्रस्तावित किराया
रामपुर से रचोली 50 रुपये, 70 रुपये
पिप्टी 30 40
अपर डकोलड़ 60 90
शिंगला 100 130
नोगली 60 80
अपर ब्रौ 60 80
जगातखाना 70 90