फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   डोबी में खुला डेवलपमेंट स्किल सेंटर

डोबी में खुला डेवलपमेंट स्किल सेंटर

Tue, 30 Jan 2018 10:06 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत रामपुर उपमंडल के डोबी में स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोला गया है। भाजपा नेता प्रेम सिंह द्रैक ने इस सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया। उपमंडल की 48 पंचायतों के युवाओं के लिए यह एकमात्र सेंटर खोला गया है, जिसमें उनको विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण और शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

स्किल डेवलपमेंट सेंटर डोबी के एमडी अशोक द्रैक ने बताया कि सेंटर में कम पढ़े-लिखे युवाओं को जीएसटी का प्रशिक्षण, स्टेनोग्राफर और ब्यूटीशियन और रिटेल संबंधी करीब तीन से छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेंटर में युवाओं के लिए हॉस्टल की सुविधा भी मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन

मुख्यातिथि कहा कि युवा यहां आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के अवसर तलाश करें। यह केंद्र सरकार की मुख्य योजनाओं में से एक है, जिसका युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 21 हजार रुपये की राशि भी भेंट की। इसके चलते महारुद्र म्यूजिक प्रोडक्शन रामपुर, रिबेलटा म्यूजिक ग्रुप डोबी, संदीप और नरोत्तम ने म्यूजिक डायरेक्टर नवीन जोशी की धुनों पर जमकर धमाल मचाया। इस दौरान प्रबंधक एचपीजीबी दोफदा, जोगिंद्र सैनी, गोपालपुर पंचायत प्रधान उषा नेगी, मंच संचालक तिलक राज शर्मा, संजीव राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed