{"_id":"5a4914a04f1c1bcf6d8b7257","slug":"91514738848-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवान के बेटे को मिला मुख्यमंत्री के ओएसडी का प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवान के बेटे को मिला मुख्यमंत्री के ओएसडी का प्रभार
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। ठियोग-कुमारसैन क्षेत्र के छोटे से गांव जरोल से संबंध रखने वाले शिशु भाई धर्मा की खुशी का उस समय ठिकाना न रहा, जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें फोन पर सूचित कर कहा कि आपको ओएसडी नियुक्त किया गया है। बागवान के बेटे शिशु धर्मा जब अपने बगीचे में कार्य में जुटे थे तो मुख्यमंत्री ने उन्हें फोन कर यह सूचना दी। इसके बाद धर्मा के समर्थकों में खुशी की लहर है।
सालों तक संगठन में तपस्या करते हुए बाल्यकाल से शिशु धर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए। 1996 से 2009 तक संघ के प्रचारक रहे। धर्मा वर्ष 2010-11 में विश्व हिंदू परिषद के रामपुर के विभाग संगठन मंत्री, वर्ष 2012 में जिला कुल्लू के भाजपा संगठन मंत्री रहे। वर्ष 2013 में भाजपा संगठन मंत्री मंडी संसदीय क्षेत्र का दायित्व मिलने पर 2014 के लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा को जिताने में पर्दे के पीछे उनकी अहम भूमिका रही। 2017 के विधानसभा चुनाव में मंडी लोकसभा की 17 विधानसभा सीटों में 14 सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराने में भी शिशु धर्मा का भी काफी योगदान रहा है। अपनी कार्यक्षमता का संगठन में लोहा मनवाने के बाद हिमाचल को इनका निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा। प्रदेश के संघ कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिशु धर्मा को नया दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं।