{"_id":"6a183c9a866698428c09da8e","slug":"8552-percent-voting-in-the-second-phase-of-panchayat-elections-in-theog-sub-division-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-161197-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग उपमंडल में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 85.52 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग उपमंडल में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 85.52 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
19,284 मतदाताओं ने किया अपने मत का प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 85.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 22,549 मतदाताओं में से 19,284 लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें 9,753 पुरुष और 9,531 महिला मतदाता शामिल रहीं।
उपमंडल की कुल 21 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मानन पल्लई में 85.15 प्रतिशत, कलजार मत्याना में 84.09 प्रतिशत, भराणा में 81.49 प्रतिशत, क्यारटू में 74.07 प्रतिशत, गढ़ा कुफरी में 88.90 प्रतिशत, जैस में 87.47 प्रतिशत, टियाली में 65.7 प्रतिशत, सैंज में 84.75 प्रतिशत, संधू में 86.08 प्रतिशत, सतोग में 88.87 प्रतिशत, चियोग में 88.96 प्रतिशत, कलींड में 59.20 प्रतिशत, धारतपुन्नु में 90.06 प्रतिशत, शलोआ पालू में 91.62 प्रतिशत, श्टेयां में 87.04 प्रतिशत, सरोग में 87.97 प्रतिशत, बासाधार में 90.37 प्रतिशत, मुंडू में 77.99 प्रतिशत, शड़ी जोदपुर में 86.08 प्रतिशत, कमाहं में 90.07 प्रतिशत और बलघर पंचायत में 89.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। वहीं, अब मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्साह बना हुआ है।