{"_id":"5be9a249bdec22694b42c0db","slug":"81542038089-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 साल में वोट बटोरने तक सीमित रही कांग्रेस : बरागटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 साल में वोट बटोरने तक सीमित रही कांग्रेस : बरागटा
Updated Mon, 12 Nov 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
65 साल में वोट बटोरने तक
सीमित रही कांग्रेस : बरागटा
रामपुर बुशहर। पूर्व बागवानी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने बीते 65 वर्षों की राजनीति में केवल वोट बैंक की राजनीति की है। यदि ऐसा न होता तो कांग्रेस सरकार पराला में बनने वाली आधुनिक सब्जी मंडी को बंद न करती। इस आधुनिक सब्जी मंडी में किसान बागवानों को खाद से लेकर पैकेजिंग तक की सभी सुविधाएं मिलनी थीं। यहां सब्जी मंडी के निर्माण के लिए पौने दो सौ बीघा जमीन का चयन भी किया गया था। यहां सीए स्टोर, पुलिस थाना, पीएचसी, किसान भवन, उद्यान और कृषि विभाग के उप निदेशक तक बैठना प्रस्तावित था। प्रदेश के हजारों किसानों और बागवानों का खाद से लेकर पैकेजिंग और मार्केटिंग की व्यवस्था एक ही छत के नीचे मिलनी थी, लेकिन कांग्रेस ने ओच्छी राजनीति का परिचय देते हुए रोहड़ू में सब्जी मंडी खोल डाली, जहां किसान-बागवान दिक्कतें झेलने के लिए मजबूर हैं।