{"_id":"5b3f918a4f1c1b02278b4c44","slug":"81530892682-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर जिले के तीन खंडों में खुलेंगे चार उचित मूल्य की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर जिले के तीन खंडों में खुलेंगे चार उचित मूल्य की दुकानें
Updated Fri, 06 Jul 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में लोगों की सुविधा के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने उचित मूल्य की चार नई दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। यह दुकानें निचार खंड के जानी गांव, कल्पा खंड के थेनपांगी, थेमगारंग और पूह खंड के लाबरंग में खोली जाएंगी।
यह जानकारी शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण कमेटी की बैठक में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने दी। अधिकारी ने बताया कि इच्छुक प्रार्थी जिसकी न्यूनतम योग्यता दसवीं पास है अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर जिला नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय रिकांगपिओ में दिनांक 28 जुलाई 2018 शाम पांच बजे तक जमा कर सकते हैं। यह निर्धारित प्रपत्र रिकांगपिओ कार्यालय के अतिरिक्त संबंधित कार्यालय पूह और भावानगर से भी प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक प्रार्थी को निर्धारित प्रपत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आर्थिक स्थिति / आय संबंधी प्रमाण पत्र, अपनी दुकान / किराये की दुकान संबंधी दस्तावेज, अपंग / एक्स सर्विस मैन प्रमाण पत्र यदि हो। उचित मूल्य के दुकानधारक की मृत्यु उपरांत उनके वारिस संबंधी कागजात यदि कोई हो तो संलग्न करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए प्रार्थी खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय रिकांगपिओ, पूह और भावानगर से प्राप्त कर सकता है ।