{"_id":"5b1a74f34f1c1ba16e8b6e45","slug":"81528460531-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी 75 प्रतिशत युवाओं को नहीं दे रही रोगजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी 75 प्रतिशत युवाओं को नहीं दे रही रोगजार
Updated Fri, 08 Jun 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते हुए
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर खंड के तहत भड़ावली पंचायत के युवाओं में नोगली स्थित एक निजी कार कंपनी में रोजगार न मिलने से रोष है। रोषजदा युवाओं ने शुक्रवार को एसडीएम रामपुर के माध्यम से उपायुक्त शिमला को ज्ञापन भेजा। युवाओं ने चेताया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों को लेकर कोई गौर नहीं किया जाता तो वे अनशन का रास्ता अपनाएंगे।
भड़ावली पंचायत उप प्रधान दिनेश खमराल ने कहा कि पंचायत के तहत आने वाले नोगली में एक निजी कार कंपनी को 18 जनवरी को ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर 75 प्रतिशत ग्रामीण युवाओं को रोजगार देेने की मांग की थी। लेकिन कई माह का समय बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों को लेकर कोई सुनवाई नहीं हई है। कंपनी में जो ग्रामीण और महिलाएं रोजगार पर भी रखे थे, उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके बाद ग्राम सभा से फिर प्रस्ताव भेज कर कंपनी से ग्रामीणों को बाहर निकालने पर जवाब मांगा गया। लेकिन कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। खमराल ने बताया कि कार कंपनी ने यहां स्थापित होने से पहले पंचायत क्षेत्र के 75 प्रतिशत युवाओं रोजगार देने का वादा किया था। अब यह कंपनी अपने वादे से मुकर गई है। इस दौरान अनुराज नेगी, रवि कुमार, रंजीत चौहान, अजय चौहान, शशि कायथ, उमेश गोस्वामी, संजीव कायथ, सचिन, सुरेंद्र कायथ, पवना कुमारी, साहिल कश्यप, पंकज चौहान, विनोद कुमार, राकेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।