फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   टूटू स्कूल में रही वार्षिक समारोह की धूम

टूटू स्कूल में रही वार्षिक समारोह की धूम

Sun, 31 Dec 2017 10:25 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की प्राथमिक पाठशाला टूटू देलठ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर खूब समां बांधा। समारोह में जिला परिषद सदस्य खुन्नी पनोली लायक राम खूंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने वर्ष भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान जागृति शर्मा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। वहीं शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विवेक, राजन, लक्षिता, श्वेता, पल्लवी, यामनी, पलक सहित अन्य मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अध्यापक भागेंद्र गौतम ने मुख्य अतिथि का समारोह में पहुंचने पर शॉल और टोपी पहनाकर स्वागत किया। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद मुख्य अध्यापक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। छात्र-छात्राओं ने तैनू काला चश्मा जचदा है... पर नृत्य पेश कर खूब वाहवाही लूटी। वहीं छात्रों ने पहाड़ी नाटी, हिंदी, पंजाबी और फिल्मी गानों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुख्यातिथि ने छात्रों को जीवन में कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने शिक्षा के साथ साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने की अपील की। उन्होंने समारोह के बेहतर संचालन के लिए 8 हजार रुपये की राशि भेंट की। इसके अलावा उन्होंने स्कूल में फर्नीचर की व्यवस्था करने को 20 हजार रुपये और युवक मंडल टूटू को 70 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षक मंजू शर्मा, बीडीसी सदस्य सुरजीत ठाकुर, राजेश मेहता, हुकम देव शर्मा, लक्की शर्मा, राज गुप्ता, कृष्णा राणा, एसएमसी अध्यक्ष मोघ चंद, गुड्डी देवी, जोगिंद्र सिंह, परस राम, कैलाश चंद शर्मा, भुवनेश शर्मा सहित विद्यार्थियों के अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed