फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सरस्वतीनगर स्कूल में नवाजे गए मेधावी

सरस्वतीनगर स्कूल में नवाजे गए मेधावी

Fri, 22 Dec 2017 09:15 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
सरस्वतीनगर स्कूल में नवाजे गए मेधावी
जुब्बल (रोहड़ू)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वतीनगर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल के प्रधानाचार्य अव्वल सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से रंगारंग कार्यक्रम का आगाज किया। प्रधानाचार्य नविंद्र केस्टा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से अवगत करवाया। छात्रों ने एक के बाद एक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने पहाड़ी, पंजाबी गीतों पर प्रस्तुति, एकल गान, समूह गान सहित नाटिकाओं का मंचन किया। कार्यक्रम के अंत में होनहार छात्रों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि के लिए नैंसी, अंशुल, लक्ष्मी, साहिबा, आरुष पोटन, हेमलता, रीचिका, महक, तुलसी रावत, अंकिता, प्रिया, राजकुमार, साहिल, नेहा, सरिता, अंशुल, रीतिका, वनीता, नेहा, मनीशा शर्मा, शिवानी पांटा, दीक्षा, मुकेश, निखिल झागटा, लोकिंद्र, संगीता, अंगरा, पारस, नीतिन, लोकिंद्र, रोहित, जतिन, गौरव, शगुन, साहिबा, मानसी, दिव्या, पल्लवी, मुकेश, आंचल, रीतिका को पुरस्कृत किया गया। खेलों के क्षेत्र में योगेश कुमार, विपुल कुमार, देवाशीश शर्मा, अभिषेक कोटवी, रिंकी पोशटा, निखिल, अंशुल चतरांटा, नवीन तनवर, वैशाली जिंटा, रीतिका कोटवी, ऊषा, डिंकल शोंगी, जन्नत कालटा, मेघा भागटा, पल्लवी शर्मा, मुस्कान, मोनिका, प्रकाश, नीतिका शर्मा, कुनाल, रीचिका को पुरस्कृत किया गया। अन्य गतिविधियों के लिए मुकेश कुमार, नरेश कुमार, प्रियंका, रीतिका, पंकज, रेणुका, सुमन, नीकिता, अंजली, मनीशा भोल्टा, रिंकज, अखिलेश, अंशुल, कुशाल, परमजीत, परीक्षित शर्मा, पारुल, रमन मनतान, विवेक प्रसाद, दिवेश, अभिनंदन, सुधांशु चौहान, उदित शर्मा, नेहा, आर्ची, साहिल रांटा, पम्मी पोशटा, राहत, राकेश, राहुल, विपुल, नवीन तनवर को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोशन लाल, लच्छी राम राजटा, कल्याण रावत, विनोद चांजटा, रविंद्र हंसरेटा, लोकपाल चौहान सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed