{"_id":"5a142f8a4f1c1bf2538be4d2","slug":"81511272330-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरैण पंचायत में भालू के हमले में एक गाय घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरैण पंचायत में भालू के हमले में एक गाय घायल
Updated Tue, 21 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भालू के हमले में एक गाय जख्मी
करशोली गांव में देर रात की घटना, लोगों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भालुओं के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। नरैण पंचायत के करशोली में एक भालू ने गाय पर हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। नरैण पंचायत प्रधान नरेश चौहान ने बताया कि भालू ने सोमवार देर रात को करशोली गांव में रामलाल की गौशाला में घुसकर गाय पर हमला कर दिया। इससे गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई है। इससे एक दिन पूर्व भालू ने साथ में स्थित एक अन्य गौशाला को भी तोड़ने का प्रयास किया था। आए दिन क्षेत्र में लोगों को भालू घूमता मिल रहा है। इससे लोगों में दहशत है। पंचायत प्रधान ने भालू के हमले की सूचना डीएफओ रामपुर अशोक नेगी को दी। विभाग की ओर से भालू को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।
रामपुर उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे भालू के हमलों ने ग्रामीणों को दहशत में जीने के लिए मजबूर कर दिया है। लोग शाम होते की घरों में दुबकने का मजबूर हैं। हाल ही रामपुर खंड की लालसा और दरशाल पंचायत में भालू ने दो व्यक्तियों पर हमला कर दिया था, जिससे ग्रामीण खौफजदा हैं। ग्रामीण अपने खेतों में जाने से तो कतरा रहे हैं और अपने बच्चों को अकेले घरों से बाहर नहीं जाने दे रहे। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि भालू को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएं या फिर उसे नरभक्षी घोषित कर मार जाए। उधर, डीएफओ रामपुर अशोक नेगी ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। स्थिति को देखते हुए आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।