फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   81.33 percent voting took place in the subdivision Kupvi

Rampur Bushahar News: उपमंडल कुपवी में हुआ 81.33 प्रतिशत मतदान

Tue, 26 May 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल कुपवी में पंचायत चुनाव के दौरान सोमवार को मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं के पुख्ता प्रबंध किए थे। अपराह्न 3 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार उपमंडल कुपवी में कुल 5,303 मतदाताओं में से 4,313 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कुल मतदान प्रतिशत 81.33 प्रतिशत दर्ज किया गया। इनमें 2,290 पुरुष और 2,023 महिला मतदाता शामिल रहे। बाग धमराह पंचायत में 84.32 प्रतिशत मतदान हुआ। चड़ोली में 83.85 प्रतिशत, कांडा बनाह में 85.46 प्रतिशत और झोकड़ क्षेत्र में 84.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मालत क्षेत्र में सबसे कम 68.62 प्रतिशत मतदान रहा, जबकि धार चांदली में 78.59 प्रतिशत मतदान हुआ। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article