फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   80 percent tree removal work completed from Hatkoti-Sanail NH

Rampur Bushahar News: हाटकोटी-सनैल एनएच से पेड़ हटाने का 80 प्रतिशत कार्य पूरा

Fri, 05 May 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Fri, 05 May 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
80 percent tree removal work completed from Hatkoti-Sanail NH
एनएच-707 पर हाटकोटी से सनैल के बीच पेड़ कटान का कार्य करता नेशनल हाईवे अथारिटी
रोहड़ू। हाटकोटी और सनैल के बीच राष्ट्रीय उच्चमार्ग 707 का कार्य अब रफ्तार पकड़ेगा। मार्ग से पेड़ हटाने का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। हाटकोटी से सनैल के बीच सड़क का निर्माण कार्य करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। पेड़ कटान के बाद अब सड़क को चौड़ा करने के कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन

सड़क का चौड़ा करने के बाद जल्द ही टारिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एनएच 707 के तहत हाटकोटी से सनैल के बीच 12.7 किलोमीटर क्षेत्र में सड़क को डबललेन करने का कार्य प्रगति पर है। सड़क का निर्माण कार्य मार्च 2024 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क हिमाचल और उत्तराखंड राज्य की सीमा को जोड़ती है।
विज्ञापन

मार्ग पर विभिन्न किस्मों के करीब 1,000 छोटे-बड़े पेड़ हटाए जाने हैं। इसका कार्य एनएचएआई की ओर से किया जा रहा है। वन विभाग से क्लीयरेंस मिलने के बाद एनएचएआई ने पेड़ों को हटाने का 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ों को हटाने के बाद सड़क को चौड़ा करने का कार्य तेजी से शुरू होगा। एनएचएआई के सहायक अभियंता मनोज भारद्वाज ने बताया कि एनएच 707 पर हाटकोटी-सनैल के बीच पेड़ पौधों को हटाने का कार्य चल रहा है। यह कार्य 80 फीसदी पूर्ण हो चुका है। पेड़ों का हटाने के बाद सड़क को चौड़ा करने का कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed