{"_id":"5c016bf8bdec221c8f68b873","slug":"71543597048-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुब्बल में छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुब्बल में छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के टिप्स
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॅरिअर को युवाओं का किया मार्गदर्शन
यसास अकादमी जुब्बल की ओर से कार्यक्रम आयोजित
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर दिए टिप्स
अमर उजाला ब्यूरो
जुब्बल (रोहड़ू)। यसास अकादमी जुब्बल की ओर से युवाओं के कॅरिअर को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार जुब्बल चंद्र मोहन ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर युवाओं का मार्गदर्शन किया। भविष्य में अपने लक्ष्य को कैसे प्राप्त किया जाए। इसके लिए छात्रों को आवश्यक टिप्स भी दिए गए। अकादमी के संस्थापक यशपाल शर्मा इस अवसर पर मौजूद रहे।
तहसीलदार जुब्बल चंद्र मोहन ठाकुर ने छात्रों को जीवन में सही लक्ष्य को चुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी अपना लक्ष्य निश्चित करें, और उसे पाने के लिए योजना बनाएं। आज के समय में शिक्षा अर्जन के मापदंड बदल चुके हैं। हमारे समक्ष कई चुनौतियां खड़ी हैं, जिसे पार पाने के लिए हमें आधुनिक तकनीक अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का भी आवाहन किया। उन्होंने कहा कि नशा युवा वर्ग के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करने के लिए टिप्स भी दिए। इस अवसर पर अध्यापिका काजल, कुसुम पिरटा, विजय शर्मा संस्था के सदस्य विनीत और बलबीर उपस्थित रहे।