{"_id":"5c00117cbdec224143674114","slug":"71543508348-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौंगटोंग बस हादसे में बस चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौंगटोंग बस हादसे में बस चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
शौंगटोंग बस हादसे की जांच को लेकर कमेटी गठित
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर पुलिस ने बुधवार को हुए शौंगटोंग बस हादसे में निगम के बस चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज किया है। बुधवार शाम को दिल्ली से रिकांगपिओ की तरफ जा रही पथ परिवहन निगम की बस शौंगटोंग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और इस हादसे में 37 सवारियों में 25 यात्री घायल हो गए थे। वहीं निगम ने भी एक जांच कमेटी गठित की है, जो हादसे के कारणों का छानबीन करेगी।
किन्नौर पुलिस ने निगम के चालक विपिन कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे की प्रारंभिक जांच में पुलिस की टीम ने चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से बस चलाने का मामला दर्ज किया है।
निगम के कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी के अनुसार निगम की तरफ से भी एक मेकेनिकल कमेटी का गठन कर दिया गया है, जो घटनास्थल का जायजा लेकर गहनता से हादसे के कारणों की छानबीन करेगी। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा के अनुसार पुलिस ने निगम के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।