{"_id":"5b896c3042c792463e41cb9d","slug":"71535732784-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"0 सिंतबर तक होगी क्रिकेट टूर्नामेंट की एंट्री फीस जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
0 सिंतबर तक होगी क्रिकेट टूर्नामेंट की एंट्री फीस जमा
Updated Fri, 31 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 सितंबर तक जमा होगी
क्रिकेट टूर्नामेंट की एंट्री फीस
कुमारसैन / रोहड़ू। जिला शिमला स्पोर्ट्स कल्चरल एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित किए जाने वाले ‘आओ नशा छोड़ें खेल खेलें’ क्रिकेट टूर्नामेंट की एंट्री फीस अब क्रिकेट खिलाड़ी 10 सितंबर तक जमा करवा सकते हैं। एसोसिएशन के महासचिव रूपेश कंवल ने कहा कि युवक मंडल, स्पोर्ट्स क्लब और क्रिकेट प्रेमियों के आग्रह पर प्रदेश स्पोर्ट्स कल्चरल एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह और जिला शिमला एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने जिला पंचायत स्तरीय इस प्रतियोगिता की एंट्री फीस लेने की तिथि 10 सितंबर तक बढ़ा दी है।
वहीं महासचिव रूपेश कंवल ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 26 अक्तूबर तक किया जाएगा। जिसमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीम को 3 लाख रुपये, उपविजेता टीम को 2 लाख का इनाम दिया जाएगा। वहीं मैन ऑफ दी सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेट्समैन के पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क पांच हजार रुपये होगा। प्रतियोगिता टी-20 पैटर्न पर खेली जाएगी। हर टीम में 13 खिलाड़ियों को ड्रेस दी जाएगी। खिलाड़ियों को अपने साथ बल्ला लाना होगा। प्रतियोगिता का आयोजन सात जोन में किया जाएगा। इनमें रोहडू, जुब्बल-कोटखाई, चौपाल, कुसुम्पटी, शिमला ग्रामीण, ठियोग और रामपुर शामिल है। प्रतियोगिता का फाइनल मैच भी रोहडू में खेला जाएगा।