फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   उरनी ढांक के समीप एनएच 5हुआ बंद

उरनी ढांक के समीप एनएच 5हुआ बंद

Fri, 10 Aug 2018 09:36 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
उरनी ढांक के समीप एनएच 5 बंद
विज्ञापन

वाहनों को वाया उरनी गांव भेजा जा रहा है गंतव्य तक
पुल असुरक्षित होने के कारण उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोकी
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर(किन्नौर)। जिला किन्नौर के लोगों की भाग्यरेखा कहलाने वाला एनएच -5 उरनी ढांक के समीप बंद हो गया है। फिलहाल यातायात को वाया उरनी गांव होकर सुचारु किया गया है। जानकारी के अनुसार जिले में हो रही भारी बारिश के कारण इन दिनों सभी नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इस कारण सतलुज नदी भी अपनी पूरे उफान पर बह रही है। सतलुज नदी में पानी का स्तर अधिक होने के कारण उरनी ढांक में सतलुज नदी पर बनाए गए पुल की नींव में कटाव शुरू हो गया, इस कारण पुल के असुरक्षित होने के कारण शुक्रवार शाम को करीब चार बजे उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया और यातायात को वाया उरनी भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि करीब साढ़े तीन वर्ष पहले उरनी ढांक से लगातार भूस्खलन होना शुरू हुआ जिसकी चपेट में एनएच 05 आ गया और विभाग की ओर से कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो वर्ष पश्चात सतलुज नदी पर पुल बना कर उरनी ढांक के विपरीत तट से सड़क बना कर एनएच बहाल किया गया। इन दो वर्षों तक यातायात वाया उरनी ही चलाया गया था।

एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता मोहन मेहता ने बताया कि नदी का बहाव अधिक होने के कारण पुल की नींव को नुकसान हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यातायात बंद कर दिया गया है और विभाग की ओर से पुल की लंबाई को बढ़ाया जा रहा है। जिससे पुल की नींव सुरक्षित हो सके। विभाग की ओर से जल्द ही यातायात सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed