{"_id":"5b64814a4f1c1b9b3e8b4f69","slug":"71533313354-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर एबीवीपी करेगी आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर एबीवीपी करेगी आमरण अनशन
Updated Fri, 03 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं को लेकर शुरू करेंगे आमरण अनशन
पीजी कॉलेज रामपुर में एबीवीपी ने प्राचार्य का किया घेराव
चेताया, तीन दिन में नहीं उठाया कोई कदम तो छेड़ेंगे आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तल्ख हो गई है। परिषद ने चेताया है कि यदि तीन दिन में समस्याओं के समाधान को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जाता है तो छात्र आमरण अनशन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इसी मुद्दे को लेकर रामपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्राचार्य का घेराव किया और चेताया कि कॉलेज की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई रामपुर ने महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को परिसर में प्रदर्शन किया। फिर इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव किया। परिषद ने कहा कि पीजी कॉलेज में वर्तमान में 4800 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन कॉलेज में शिक्षकों की कमी से छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। कॉलेज में इतिहास विषय का एक भी प्राध्यापक नहीं है। इसके अलावा पुस्तकालय अध्यक्ष, इतिहास विषय, राजनीतिक शास्त्र, समाज शास्त्र, भौतिक विज्ञान विषयों के प्राध्यापक नहीं हैं।
परिषद ने कहा कि इससे पहले भी कई बार विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपे हैं और शिक्षा सचिव को भी पत्र भेजकर समस्या से अवगत करवाया है, लेकिन सरकार और शिक्षा विभाग छात्रों की गंभीर समस्या को लेकर चुप्पी साधे हुए है। परिषद ने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर समस्याओं को लेकर गौर नहीं किया गया तो छात्र आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष राहुल फांकर, सचिव रोबिट ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रदीप, छात्रा प्रमुख लक्ष्मी नेगी, आरती नेगी, पायल चौहान, अभिराणा, दीपक मेहता, रवि शर्मा, मुकेश कश्यप, विक्रम शर्मा, उपासना ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।