{"_id":"5b61ec104f1c1bab7d8b5dcc","slug":"71533144080-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक मंजूरी न मिलने के बाद भी श्रीखंड जा रहे सैकड़ों श्रद्धालु 15-30-56","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक मंजूरी न मिलने के बाद भी श्रीखंड जा रहे सैकड़ों श्रद्धालु 15-30-56
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी वाया फांचा मार्ग से हो रही श्रीखंड यात्रा
प्रशासनिक मंजूरी न मिलने के बाद भी श्रीखंड जा रहे सैकड़ों श्रद्धालु
अब उक्त रास्ते से भी श्रद्धालुओं की आवाजाही होगी बंद : एसडीएम
मोहन मेहता
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के ज्यूरी से श्रीखंड महादेव यात्रा पर प्रशासनिक मंजूरी मिले बगैर ही सैकड़ों श्रद्धालु यात्रा पर करीब हर रोज जा रहे हैं। हालांकि कुल्लू जिले के निरमंड से होने वाली यात्रा पर प्रशासन ने भारी बारिश को देखते हुए अब रोक लगा रखी है।
कुल्लू जिले के निरमंड से होने वाली श्रीखंड महादेव यात्रा पर रोक लगने के बाद अब ज्यूरी वाया फांचा मार्ग से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। हालांकि ज्यूरी वाया फांचा से श्रीखंड जाने वाले रूट को अभी तक सरकारी घोषित नहीं गया है, बावजूद इसके हर साल सैकड़ों श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से यात्रा करते हैं। कई वर्षों तक ज्यूरी वाया फांचा मार्ग से ज्यूरी उन्नू महादेव के लिए श्रीखंड पवित्र छड़ी यात्रा निकलती थी। इस यात्रा में देश-विदेश से सैकड़ों यात्री शामिल होते थे, लेकिन सरकार और प्रशासन से बार-बार आग्रह करने के बाद भी ज्यूरी को सरकारी मार्ग घोषित नहीं करने के बाद इस छड़ी यात्रा को बंद कर दिया गया। अब महादेव पर लोगों की आस्था को देखते हुए फांचा की सेवा समिति और भेड़ पालक इस रास्ते से जाने वाले श्रद्धालुओं की सहायता करते आ रहे हैं। ये लोग यात्रियों के खाने और ठहरने की व्यवस्था करते हैं। ऐसे में यदि यात्रा के दौरान कोई हादसा हो जाए तो स्थिति पर काबू पाना प्रशासन और पुलिस के लिए मुश्किल होगा।
इस संबंध में एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी, परंतु सुरक्षा व्यवस्था के लिए अब इस रास्ते से जाने वाले यात्रियों को भी रोका जाएगा। भारी बारिश के चलते पहले ही कई मौतें हो चुकी हैं और अब और रिस्क नहीं लिया जा सकता है। ज्यूरी वाया फांचा मार्ग को अभी तक सरकार की मान्यता नहीं मिल पाई है।