फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पुरूष वर्ग में विल्स इलेवन रिकांगपिओ ने क्रिकेट पर मारी बाजी

पुरूष वर्ग में विल्स इलेवन रिकांगपिओ ने क्रिकेट पर मारी बाजी

Mon, 16 Jul 2018 10:04 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
विल्स इलेवन ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी
विज्ञापन

महिला वर्ग में ब्रांडी गर्ल्स नेसंग टीम रही पहले स्थान पर
शशिकांत नेगी ने जीता मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के मिनी स्टेडियम कल्पा में विल्स व्यापारमंडल स्पोर्ट्स क्लब रिकांगपिओ की ओर से आयोजित 15 दिवसीय महिला एवं पुरुष विल्स क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला किन्नौर कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जिला किन्नौर में क्लब की ओर से पहली बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब ने जिला किन्नौर में महिलाओं को भी क्रिकेट खेल के प्रति प्रोत्साहित करने का काम किया है। मुख्य अतिथि ने क्लब को 50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में विल्स इलेवन रिकांगपिओ की टीम और महिला वर्ग में ब्रांडी गर्ल्स नेसंग की टीम ने जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला किन्नौर के विभिन्न क्षेत्रों की 15 महिला क्रिकेट टीमों और पुरुषों की 60 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में ब्रांडी गर्ल्स नेसंग और विल्स इलेवन रिकांगपिओ की टीमें फाइनल में पहुंची जिसमें ब्रांडी गर्ल्स नेसंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में 53 रन बनाए। वहीं रिकांगपिओ की टीम 32 रन पर ही सिमट गई। वहीं दूसरी तरफ पुरुष वर्ग में विल्स इलेवन रिकांगपिओ और कैलाश वॉरियर तंगलिंग की टीमें फाइनल में पहुंची जिसमें विल्स इलेवन रिकांगपिओ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 141 रन बनाए। वहीं तंगलिंग की टीम 116 रन पर ही सिमट गई। मुख्यातिथि ने पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विल्स इलेवन रिकांगपिओ टीम को 77777 रुपये और ट्रॉफी और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 44444 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ब्रांडी गर्ल्स नेसंग टीम को 11111 रुपये और ट्रॉफी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5555 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में मैन ऑफ दी सीरीज शशिकांत, बेस्ट बल्लेबाज राज दीपक, बेस्ट बॉलर अनिल, बेस्ट फील्डिंग के लिए नवीन, बेस्ट कीपर प्रेम और मैन ऑफ द मैच फाइनल का खिताब अमित नेगी को दिया गया। वहीं महिला वर्ग में मैन ऑफ द मैच का खिताब अरुणा को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed