{"_id":"5b34e5b14f1c1b6a4d8b8f7d","slug":"71530193329-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के एक नेता ने सता का दिखाया रौब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के एक नेता ने सता का दिखाया रौब
Updated Thu, 28 Jun 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार हमारी, बंद करवा दूंगा तुम्हारा काम
भाजपा के एक नेता ने सत्ता का दिखाया रौब
रई खड्ड के पास किया जा रहा पुल का काम
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। प्रदेश में भाजपा सरकार बने अभी एक साल भी नहीं हुआ है कि रामपुर क्षेत्र के एक भाजपा नेता ने अभी से सत्ता का रौब लोगों को दिखाना शुरू कर दिया है। इस नेता का कहना है कि प्रदेश में सरकार हमारी है, कभी भी मैं काम बंद कर सकता हूं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को चार बजे भाजपा समर्थित नेता ने मोबाइल फोन से रई खड्ड के पास पुल का काम कर रही लेबर से अपनी गाड़ी में रखी पेट्रोल की कैनी उठाने के लिए फोरमैन को कहा। फोरमैन ने जब उस नेता से कहा कि मैं आप को नहीं जानता हूं, आप सामने आकर बात करें तो नेता का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। उसने सत्ता का रौब झाड़ते हुए कहा कि सरकार हमारी है, तुम्हारा काम बंद करवा दूंगा तुम्हारी तरह और ठेकेदार काम करने के लिए मिल जाएंगे। यही नहीं, नेता फोरमैन से बहसबाजी और गालीगलौज कर धक्कामुक्की करने लगा। सूचना मिलते ही सराहन से पुलिस मौके पर पहुंची और दो पक्षों में सात बजे के बाद समझौता करवाया तब जाकर नेता शांत हुआ। अभी तक दोनों पक्षों ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया है।