फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मांगों पर गौर नहीं हुआ तो जीडीएस लोक सभा चुनावों का करेंगे बहिष्कार : कश्यप

मांगों पर गौर नहीं हुआ तो जीडीएस लोक सभा चुनावों का करेंगे बहिष्कार : कश्यप

Wed, 06 Jun 2018 06:48 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं होने पर करेंगे लोस चुनाव का बहिष्कार
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवकों ने सरकार को दी चेतावनी, क्रमिक अनशन भी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
ग्रामीण डाक सेवकों की बीते 16 दिन से हड़ताल जारी है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को चेताया है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो वे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीण डाक सेवक यूनियन ने कहा कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई सरोकार नहीं है।

उधर, ग्रामीण डाक सेवकों ने रामपुर स्थित डाक कार्यालय के बाहर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उनकी मांगें पूरी नहीं हो रही है। डाक सेवकों के हड़ताल पर जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग, पेंशन, कोर्ट मैटर, सेविंग और डाक विभाग से जुड़े अन्य कार्य ठप हो गए हैं। ग्रामीण डाक सेवक वित्त मंत्रालय से लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग कर रहे हैं। क्रमिक अनशन पर बुधवार को कबीर सिंह, केदार सिंह, अनिल गुप्ता और सबीर सिंह बैठे। इस दौरान जीडीएस यूनियन अध्यक्ष अनिल कश्यप, मंडल प्रधान राम सिंह अष्टू, नेशनल यूनियन मंडल रामपुर प्रधान जीएस बाली, अनिल कश्यप, राजकुमार ठाकुर और अन्य ग्राम डाक सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed