फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अंधड़ से घरों की छतें उड़ीं, पेड़ गिरे

अंधड़ से घरों की छतें उड़ीं, पेड़ गिरे

Fri, 01 Jun 2018 07:40 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
अंधड़ से घरों की छतें उड़ीं, पेड़ गिरे
अंधड़ से नुकसान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)।
आनी खंड की विभिन्न पंचायतों में वीरवार रात और शुक्रवार दोपहर को आए अंधड़ से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। अंधड़ से करीब एक दर्जन घरों की छतें उड़ गई हैं। साथ ही कई जगह सेब और चीड़ के पेड़ गिर गए। इसके अलावा एक गौशाला को भी नुकसान हो गया। ग्राम पंचायत खणी में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। बेलीराम शर्मा, रामलाल, घनश्याम आदि ने बताया कि गागनी में दो रिहायशी मकानों की छतें और मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। परिवार के लोगों ने भाग कर जान बचाई। एक व्यक्ति लोहे की चादर लगने से घायल हो गया है।

कांद खणी पंचायत, टकरासी के लोश्टी, भरेच, मरोघी, लगौटी और व्यंगुल में सेब की फसल को नुकसान हुआ है। ध्यान सिंह वर्मा, मोतीलाल ने कहा कि मोतीराम और ठुलरूराम के रिहायशी मकान और रसोईघर की छतें उड़ गई। मकान में दरारें आ गई हैं। मोतीराम ने दूसरों के घर में रात बिताई। गौशाला भी क्षतिग्रस्त हो गई है। परिवार का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत खणी, पंचायत कुढैड़ में अधिक नुकसान हुआ है। बागवानों का कहना है कि सेब की फसल भी नष्ट हो गई है। अंधड से प्रभावित लोगों ने शुक्रवार को एसडीएम आनी को ज्ञापन सौंपा। उधर, एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि आनी खंड की पंचायतों में अंधड़ से रिहायशी मकानों और सेब की फसल को नुकसान हुआ है। प्रभावित पंचायतों के पटवारियों, कानूनगो को जल्द रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि नुकसान की रिपोर्ट उपायुक्त कुल्लू को भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed