फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सुबह पांच से रात 11 बजे तक हैंडपंप लोेगों की लाइनें

सुबह पांच से रात 11 बजे तक हैंडपंप लोेगों की लाइनें

Tue, 29 May 2018 08:19 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
सुबह पांच से रात 11 बजे तक हैंडपंप लोेगों की लाइनें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)।
नगर पंचायत चौपाल के वार्ड नंबर तीन में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। लोगों को चौथेे दिन भी नाममात्र पानी मिल रहा है। लोग अपने निजी वाहनों में पानी ढो रहे हैं। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था के प्रति स्थानीय लोगों में भारी रोष है। सभी को सुचारु रुप से पानी देने के लिए नगर पंचायत क्षेत्र में रोज ढाई लाख लीटर पानी की आवश्यकता रहती है। लेकिन विभाग मात्र एक लाख लीटर पानी की ही सप्लाई दे पा रहा है।

नगरवासी ज्ञान सिंह औक्टा ने बताया कि चौपाल बस स्टैंड पर एक मात्र हैंडपंप स्थित है। सुबह पांच बजे से रात ग्यारह बजे तक लोगों की पानी भरने के लिए हैंडपंप पर लाइन लगी रहती है। प्रशासन लोगों की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। राकेश शुक्ला ने बताया कि प्रतिदिन नगर पंचायत चौपाल में ढाई लाख लीटर पानी की आवश्यकता है। लेकिन नगर पंचायत चौपाल में रोजाना मात्र एक लाख लीटर पानी ही आवंटित हो रहा है। प्रतिदिन करीब एक से डेढ़ लाख लीटर पानी नगरवासी स्वयं हैंडपंप तथा वाहनों में दस किलोमीटर दूर से ढो रहे हैं। अमिता शुक्ला का कहना है कि लोगों को चौथे दिन पानी की सप्लाई दी जा रही है। मात्र 200 लीटर पानी में चार दिनों तक एक परिवार का गुजारा करना मुश्किल है। ऐसे में पानी दूर-दूर से ढोकर लाना पड़ रहा है। कई बार नगरवासी एसडीएम चौपाल को ज्ञापन देकर टैंकरों से पानी आपूर्ति की मांग कर चुके हैं। बच्चे भी स्कूल जाने और स्कूल से आने के बाद पानी ढोने में व्यस्त है। इससे उनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है।
विज्ञापन


टैंकरों से जल्द मिलेगा पानी : कमला
वार्ड पार्षद कमला देवी का कहना है कि पानी की समस्या का मामला प्रशासन के ध्यान में लाया गया है। जल्द ही टैंकरों से पेयजल की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed