फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कबड्डी में समोली के लड़के, लड़कियों का दबदबा

कबड्डी में समोली के लड़के, लड़कियों का दबदबा

Fri, 25 May 2018 09:39 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी में समोली के लड़के, लड़कियों का दबदबा
Sports
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम रोहड़ू में आयोजित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूलों की संकुल स्तरीय कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। स्पर्धा का आयोजन विभिन्न वर्गों में किया गया। समापन समारोह में शिक्षा समिति शिमला के जिला अध्यक्ष सैनराम चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया।

कबड्डी स्पर्धा में छात्रों की अंडर-17 वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर समोली ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर पुजारली-4 ने द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्राओं में सरस्वती विद्या मंदिर समोली ने पहला तथा सरस्वती विद्या मंदिर चिड़गांव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रों के अंडर-14 वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर समाला ने पहला तथा सरस्वती विद्या मंदिर समोली ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं में सरस्वती विद्या मंदिर समाला ने प्रथम तथा सरस्वती विद्या मंदिर जांगला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की अंडर-11 वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर समाला ने पहले तथा सरस्वती विद्या मंदिर जांगला ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया। खो-खो स्पर्धा में छात्रों की अंडर-17 वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर चिड़गांव ने प्रथम स्थान हासिल किया। छात्राओं में सरस्वती विद्या मंदिर चिड़गांव प्रथम स्थान पर रहा। छात्रों व छात्राओं की अंडर-14 वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर चिड़गांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रों की अंडर-11 वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर नगर परिषद रोहड़ू ने पहला स्थान हासिल किया। छात्राओं में सरस्वती विद्या मंदिर चिड़गांव प्रथम स्थान पर रहा। इस दौरान शिक्षा समिति के जिला मंत्री ज्ञानी राम शर्मा, रामेश्वर शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed