{"_id":"5b0040314f1c1b5a798b4fe2","slug":"71526743089-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्चों के लिए बनेंगे विशेष शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बच्चों के लिए बनेंगे विशेष शौचालय
Updated Sat, 19 May 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर एचपीएस के सौजन्य से स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर बुशहर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शौचालय का निर्माण किया जाएगा। परियोजना प्रमुख रामपुर एचपीएस सुरेश ठाकुर ने प्राथमिक पाठशाला रामपुर बुशहर में शनिवार को इसका शिलान्यास किया।
सुरेश ठाकुर ने कहा कि इन स्कूलों में विशेष शौचालयों के निर्माण का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को उचित सुविधा उपलब्ध करवाना है। स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर रामपुर एचपीएस की ओर से विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। इस दौरान वरिष्ठ अपर महाप्रबंधक वीके गुप्ता, महाप्रबंधक एमपीएच डॉ. हरीश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक, वरिष्ठ प्रबंधक सुनील दत्त शर्मा, प्रबंधक कौशल्या देवी, मुख्य अध्यापक बहादुर लाल शर्मा,राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर बुशहर मुख्य अध्यापक सहित एसएमसी के सदस्य मौजूद रहे।