{"_id":"5ad744994f1c1b350a8b52da","slug":"71524057241-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यूरी से पशु चिकित्सालय हो स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यूरी से पशु चिकित्सालय हो स्थानांतरित
Updated Wed, 18 Apr 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
हिमाचल प्रदेश पशु पालन विभाग कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार से ज्यूरी स्थित पशु चिकित्सालय को रामपुर या फिर दत्तनगर स्थानांतरित करने की मांग उठाई है। संघ ने कहा है कि ज्यूरी में चिकित्सालय होने से लोगों सहित विभाग के कर्मचारियों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। यदि रामपुर या दत्तनगर में चिकित्सालय खुलता है तो इससे काफी राहत मिलेगी।
पशु पालन विभाग कर्मचारी संघ की बैठक अध्यक्ष बिहारीलाल चौहान की अध्यक्षता मेें बुधवार को संपन्न हुई। इसमें विभागीय आवासों की मरम्मत, पशु पालन विभाग के सभी कर्मचारियों का वेतन और अन्य भत्तों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही वित्तीय कार्य भेड़ प्रजनन केंद्र ज्यूरी से करवाने पर भी चर्चा हुई। संघ ने कहा कि पीपीआर वैक्सीन समय पर उपलब्ध करवाई जाए, ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक पशु पालकों को मिल सके। संघ के अध्यक्ष बिहारीलाल ने कहा कि बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी समस्याओं को संघ के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि बैठक में जो भी मुद्दे चर्चा के लिए रखे गए थे, उन पर अवश्य ही कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जो भी महत्वपूर्ण मांगें है, उन्हें सरकार के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में संजीव कुमार, बलजीत, इंद्रमोहन, प्रताप, गोपाल, राकेश, सुभाष, मुन्नीलाल सहित दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।