फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बीपीएल सूची में रसूखदार कर दिए शामिल

बीपीएल सूची में रसूखदार कर दिए शामिल

Sun, 15 Apr 2018 08:53 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
रामपुर उपमंडल की देलठ पंचायत में ग्रामीणों ने बीपीएल चयन में धांधली का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि गत दिनों पंचायत बैठक में गरीब लोगों को अनदेखी कर रसूखदारों को बीपीएल में शामिल किया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब आठ अप्रैल को देलठ में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार नंदलाल मौजूद रहे। उनकी ओर से छानबीन करने पर पता चला कि कुछ रसूखदार बीपीएल सूची में शामिल हैं।

लोगों का कहना है कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों का चयन सरकारी मापदंड के आधार पर होता है। लेकिन बीपीएल में ऐसे लोगों को शामिल किया है, जो आलीशान मकानों में रहते हैं। बीपीएल में महेश्वरी दत्त पुत्र मंगली राम निवासी ग्राम टूटू, हुकम चंद पुत्र धन देव, निहाल दत्त पुत्र रामदयाल, गोविंद राम पुत्र बालक राम, जिया मणि पत्नी गोपाल दास, शिवदासी पत्नी लीला दत्त, चंपा देवी पत्नी जिया लाल, बाल कृष्ण पुत्र धर्मा नंद, वीद्ययार सिंह राणा पुत्र रतन सिंह, रोशन लाल पुत्र गोलू राम, लाल दास पुत्र भगत राम, प्रेम सिंह पुत्र शिव सिंह, प्रेम कपूर पुत्र बीजा नंद, रोशन लाल पुत्र रूप दास, रितेश पुत्र मस्त राम ग्राम देलठ, अमर सिंह पुत्र आत्मा राम ग्राम चुंजा , उदय सिंह पुत्र जिया लाल, सिंघू राम पुत्र दौलत राम, प्यारे लाल पुत्र शीलू राम, प्यारे लाल पुत्र फीन्डू राम शामिल हैं। इनमें से कई लोग पात्र नहीं है। इसके अलावा प्रमोद कुमार पुत्र केशव राम स्कूल में बतौर पीटीए शिक्षक तैनात है और पिता बिजली बोर्ड से रिटायर्ड है। ग्राम सभा में मौजूद पूर्व प्रधान कृष्णा राणा ने परिवार खाता अलग करने पर खुलासा किया। सामने आया कि इन परिवारों ने बड़ी चालाकी से पंचायत रिकॉर्ड में अपने परिवार खाते भी अलग कर रखे हैं। देलठ गांवनिवासी कैलाश शर्मा और माया राम शर्मा ने मांग की है कि पात्र लोगों को बीपीएल में शामिल किया जाए। उधर, ग्राम पंचायत देलठ के सचिव पूर्ण चंद ने कहा कि सरकार के आदेश पर दोबारा सर्वे करने पर कुछ लोगों के पास गाड़ी और पक्के मकान पाए गए हैं। उन लोगों को ग्राम सभा के दौरान बीपीएल से बाहर किया जाएगा। उधर, बीडीओ ननखड़ी कामेश चौहान ने कहा है कि देलठ में ग्राम सभा का कोरम पूरा न होने के कारण अगली उप ग्राम सभा में सर्वे में गलत पाए गए लोगों को बाहर किया जाएगा। पात्रों को ही बीपीएल में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed