फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रवि रावत बने उप प्रधान संघ के प्रधान

रवि रावत बने उप प्रधान संघ के प्रधान

Wed, 11 Apr 2018 07:14 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
विकास खंड रोहडू में पंचायत उप प्रधान संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कार्यकारिणी में रवि रावत को प्रधान चुना गया। प्रदीप सिंह भागचंटा उप प्रधान, बलदेव रतवाण सचिव, देस राज शर्मा कोषाध्यक्ष, अंकुश कुमार मीडिया प्रभारी, सोहन सिंह देष्टा को मुख्य सलाहकार चुना गया है। उन्होंने मांग की है कि विकास खंड रोहड़ू के तहत उप प्रधानों को भी विकासात्मक कार्य की समय पर सूचना दे।

प्रधानों की तर्ज पर उप प्रधानों को भी सम्मान जनक मानदेय दिया। जाए। बैठक में अढ़ाल पंचायत से उप प्रधान रविंद्र सिंह, बशला से देवी सिंह, करास से चतर सिंह, करालश से संजय, कुठाड़ी से चैन राम, कुटाड़ा पंचायत से उप प्रधान जगदीश चौहान, कुई से देस राज शर्मा, पुजारली से विकास सोटा, टिक्कर से सोहन सिंह देष्टा, दलगांव से बलेदव सिंह, रंटाडी से प्रदीप सिंह भागचंटा मौजूद रहे। साथ ही भलाड़ा से दीप हरटा, भमनोली से पपू शर्मा, उखली मेहंदली पंचायत से जगदेव शर्मा, बरासली पंचायत से बृज लाल शर्मा, धराड़ा से राम कृष्ण, लोअर कोटी से मुनीश ठाकुर, कटलाह से अंकुश लाक्टा, मुंछाडा से राम रतन चौहान, जगोठी से भरत सिंह ठाकुर सहित पंचायतों के कई सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed