{"_id":"5a3a5be24f1c1b0d698c328d","slug":"71513774050-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र-छात्राएं नवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र-छात्राएं नवाजे
Updated Wed, 20 Dec 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुब्बल (रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संसोग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हिमाचल शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ब्रह्मानंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं। छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए नवाजा गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से रंगारंग कार्यक्रम का आगाज किया। छात्रों ने नाटी, पंजाबी गीतों पर नृत्य, एकल गान, समूह गान सहित विभिन्न विषयों पर आधारित लघु नाटिकाओं का मंचन किया। प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से लोगों को अवगत करवाया। वार्षिक समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में आस्था, मानसी, शालू, नितिन, श्रेया, आदित्य, सोनिया, भारती, सुनिधि, मोहित, रोहित, रुचि, आंचल, दिव्या, सुरेंद्र, सरिता, दिनेश, पूनम, पुष्पा, नरेंद्र, निशा को पुरस्कृत किया। खेलों के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर श्रेया, उर्वशी, नितिन, प्रांशुल, तमन्ना, प्रवीण रांटा को नवाजा। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक व छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे।