{"_id":"5a22a4bb4f1c1b87698bf489","slug":"71512219835-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गानवी में होनहारों को मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गानवी में होनहारों को मिला पुरस्कार
Updated Sat, 02 Dec 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गानवी 15/20 में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में एसबीआई शाखा प्रबंधक मनीष कुमार शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। समारोह में मेधावी छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया। सनीक्षा, मीनाक्षी और सखियों ने विभिन्न गीतों पर प्रस्तुति दी। समीक्षा व सहेलियों ने योग के महत्व से रूबरू करवाया।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य अतिथि ने बारहवीं कक्षा में प्रथम और पूरे हिमाचल में 57वां स्थान हासिल करने पर अभिलाषा को पुरस्कृत किया। सुनीता कुमारी को स्कूल में 100 प्रतिशत उपस्थिति देने पर नवाजा। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गानवी के डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. सुरभि ठाकुर, केशव, दीप चंद, विनोद कुमार, अनुराग, अनिल कुमार, शिशुपाल, पवन, कुशाल, अशोक, सुभाष, गोपाल, सुजाता, श्यामलता, उषा, रोशन और सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।