{"_id":"5bd738b7bdec2269612ac9fa","slug":"61540831415-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा राज्यस्तरीय किन्नौर महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा राज्यस्तरीय किन्नौर महोत्सव
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से राज्यस्तरीय किन्नौर महोत्सव का आगाज
प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी करेंगे मेले का शुभारंभ
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी मचाएंगे धमाल
स्टार नाइट में साम्या शबाब सबरी के गानों पर झूमेंगे किन्नौरवासी
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में आयोजित होने वाले चार दिवसीय राज्यस्तरीय किन्नौर महोत्सव आज से धूमधाम से मनाया जाएगा। इस चार दिवसीय किन्नौर महोत्सव का शुभारंभ वन निगम के उपाध्यक्ष एवं एचटी मोर्चा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूरत नेगी करेंगे। इसके बाद मेले कमेटी के अध्यक्ष गोपाल चंद मुख्य अतिथि और अन्य लोगों का धन्यवाद करेंगे।
इस दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान किन्नौर के स्थानीय कलाकार किन्नौरी, पहाड़ी और पंजाबी गानों से लोगों को मनोरंजन करेंगे। जिला लोक संपर्क अधिकारी ममता नेगी ने बताया कि देर शाम पहाड़ी कलाकार रमेश कटोच, कृष्ण वर्मा, कुमार साहिल और अनुज शर्मा अनेक लोक कलाकार पहाड़ी गानों से धमाल मचाएंगे। देर शाम को स्टार नाइट में प्रसिद्ध कलाकार साम्या शबाव सबरी प्रस्तुति देंगी।