{"_id":"5b97eadc867a557fea118eda","slug":"61536682716-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन सूद बने रोटरी क्लब रामपुर के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवन सूद बने रोटरी क्लब रामपुर के अध्यक्ष
Updated Tue, 11 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवन सूद बने रोटरी क्लब रामपुर के अध्यक्ष
पूर्व अध्यक्ष स्वाती बंसल ने अपने कार्यकाल की गिनाईं उपलब्धियां
एसडीएम नरेंद्र चौहान और डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर के एक निजी होटल में सोमवार देर रात रोटरी क्लब रामपुर की इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। सेरेमनी के दौरान पवन सूद को वर्ष 2018-19 के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने शिरकत की। वहीं विशेष अतिथि के तौर पर डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी शिमला के सहायक गवर्नर पंकज डढवाल, एसई बिजली बोर्ड आरके ठाकुर और अधिशाषी अभियंता वरूण शर्मा भी मौजूद रहे। एसडीएम रामपुर ने रोटरी क्लब रामपुर को उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि वह क्लब को हर हाल में मदद देने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने एसडीएम रामपुर और डीएसपी रामपुर का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षा स्वाती बंसल ने अपने कार्यकाल में सफलतापूर्वक पूरे किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। रोटरी क्लब रामपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष पवन सूद ने उन्हें नई जिम्मेवारी देने पर क्लब के सदस्यों का आभार जताया। इस दौरान रोटरी क्लब रामपुर के डॉ. जीआर नेगी, जेके वर्मा, दीपक सूद, विजय सोनी, मनोज सोनी, जयंत अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, संजय बंसल, मोहन राज गौतम, नरेंद्र शर्मा, हेमंत शर्मा, बबीता सूद, प्रदीप गुप्ता, उषा सोनी, सचिन सूद, अनूप सूद और मंजू गुप्ता के अलावा रोटरी परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।