{"_id":"5b92a1fe867a557fee025898","slug":"61536336382-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील स्थानों पर लगे 16 कैमरों ने दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील स्थानों पर लगे 16 कैमरों ने दिया जवाब
Updated Fri, 07 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर में सीसीटीवी नहीं हो पाए दुरुस्त
संवेदनशील स्थानों पर लगाए 16 कैमरों ने दिया जवाब
नगर परिषद ने लाखों खर्च करके शहर में लगाए थे कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए नगर परिषद की ओर से लाखों रुपये खर्च कर विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे दो साल से बंद पड़े हैं। क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर लगे इन कैमरों को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद कोई पहल नहीं कर रहा है। ऐसे में शहर में आपराधिक गतिविधियों और शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए शुरू की गई कवायद ठप पड़ी है।
रामपुर मुख्य बाजार सहित संवेदनशील स्थानों पर नगर परिषद ने तीन वर्ष पूर्व 16 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए थे। इन कैमरों का कंट्रोल प्वाइंट पुलिस थाना रामपुर में स्थापित किया गया था। लाखों रुपये की लागत से लगाए गए इन कैमरों से पुलिस को आपराधिक गतिविधियों और हुड़दंगियों पर नकेल कसने में भी काफी राहत मिली थी। लेकिन बीते दो वर्ष से इन कैमरों ने नजर बनाए रखने का काम बंद कर दिया है और वर्तमान समय में ये सभी कैमरे जवाब दे गए हैं। बीते वर्ष 17 अगस्त को एसडीएम रामपुर ने भी नगर परिषद को जल्द इन कैमरों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके हालात वैसे ही हैं।
रामपुर क्षेत्र में रोजाना हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है। तीन जिलों के मुख्य व्यापारिक केंद्र रामपुर में सीसीटीवी का खराब होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान उठा रहा है। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान के अनुसार हाल ही में नगर परिषद और पुलिस के साथ हुई बैठक में नगर परिषद को जल्द कैमरों को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। नप को बंद कैमरों को रिपेयर करने और खराब कैमरों के स्थान पर नए कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि शहर में नए सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। नगर परिषद की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया है। इस संबंध में डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि शहर के अति संवेदनशील स्थानों में दिन और रात के समय नजर रखने वाले उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की नगर परिषद से मांग की गई है।