{"_id":"5b6878864f1c1bcb2e8b4cc6","slug":"61533573254-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम शिलिकायन गांव के के दर्जनो घरो में दस दिनो से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम शिलिकायन गांव के के दर्जनो घरो में दस दिनो से बिजली गुल
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिन से बिजली गुल, लोग परेशान
लोगों ने अधिकारियों पर लगाया अनदेखी का आरोप
ट्रांसफार्मर जलने के कारण आई है समस्या : बोर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल। उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत मशडोंह के गांव शिलीकायन में दस दिनों से बिजली गुल है। बिजली नहीं होने के कारण बिजली के उपकरण शो पीस बनकर रह गए हैं। स्कूली के बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। उपभोक्ताओं में इस बात को लेकर खासा रोष है कि इस संबंध में बिजली बोर्ड के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया है, बावजूद इसके अभी तक समस्या बरकरार है।
इस संबंध में फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष दौलत राम नंटा, विरेंद्र धांटा, केवल राम, सोहन सिंह, प्रेम सिंह, सूरत राम, ओम प्रकाश, मस्त राम, मोहन सिंह, बालक राम और सुरेंद्र सिंह आदि के अनुसार बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे है। उन्हें मोबाइल फोन तक चार्ज करने के लिए भी दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। आजकल सेब सीजन जोरों पर है। बिजली नहीं होने के कारण रात में सेब की ग्रेडिंग और पैकिंग के काम में बागवानों को परेशानी आ रही है।
वहीं इस संबंध में बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड चौपाल बलदेव चंद ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने के कारण समस्या आई थी। अब वहां के लिए नया ट्रांसफार्मर भेज दिया गया है। ट्रांसफार्मर के लगते ही इस समस्या का जल्दी ही समाधान हो जाएगा।