{"_id":"5b1003324f1c1ba56e8b5812","slug":"61527776050-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महा रैली से स्वच्छता पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महा रैली से स्वच्छता पर किया जागरूक
Updated Thu, 31 May 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
रैली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्थानीय बाजार में वीरवार को महा रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के करीब 3500 छात्रों ने रैली निकाल कर जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने की। रोहड़ू के रामलीला मैदान में महा रैली का आयोजन किया गया। एसडीएम ने कहा कि हर घर में एक कूड़ेदान होना जरूरी है। यदि किसी के घर में डस्टबिन नहीं लगे तो वहां पर लोगों को जागरूक करना होगा।
बच्चों की सहभागिता के बिना स्वच्छता अभियान अधूरा है। एसडीएम ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। अधिकारियों के साथ मिल कर छात्रों ने बाजार में सफाई अभियान चलाया। अभियान में डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा, बीडीओ रोहड़ू हर्ष अमरेंद्र नेगी, नगर परिषद के अध्यक्ष राधेश्याम, उपाध्यक्ष रंजना रेटका, सभी स्कूलों से एनएसएस प्रभारी, प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने भाग लिया।