{"_id":"5b00402f4f1c1be0408b68a1","slug":"61526743087-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवार सर्कलों का करें निरीक्षण : गोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवार सर्कलों का करें निरीक्षण : गोपाल
Updated Sat, 19 May 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
जिला स्तरीय राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक शनिवार को रिकांगपिओ में उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही लंबित मद्दों की जानकारी मांगी गई।
उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि उनके पास राजस्व से संबंधित जो भी मामले लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द निपटाएं। राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे अपने अधीनस्थ पटवार सर्कलों का समय-समय पर निरीक्षण करना भी सुनिश्चित करे। अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके अधीन पटवार सर्कलों की मरम्मत के लिए मिला बजट जल्द खर्च किया जाए। राजस्व अधिकारियों ने जिले में राजस्व कार्यों में इंटरनेट और बिजली से आ रही समस्या के बारे में बताया। उपायुक्त ने कहा कि जिले के जिन तहसील कार्यालयों में जेनरेटर नहीं है, वहां व्यवस्था की जाए। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह शिव मोहन सिंह, उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. अवनिंद्र सिंह, उपमंडलाधिकारी भावानगर घन श्याम, सहायक आयुक्त उपायुक्त सुरेंद्र ठाकुर, तहसीलदार कल्पा, मूरंग और जिले के राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।