{"_id":"5af18a3b4f1c1ba0098b8a82","slug":"61525779003-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी, बारिश से शीत लहर तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी, बारिश से शीत लहर तेज
Updated Tue, 08 May 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
जिला किन्नौर में मंगलवार को दूसरे दिन भी ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर हिमपात होता रहा। निचले इलाकों में दिन भर बारिश हुई। बर्फबारी और बारिश के चलते समूचा जिला एक बार फिर शीत लहर की चपेट में आ गया है।
कल्पा का अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से शिमला और काजा की तरफ निगम की बसों की आवाजाही बराबर रही। पथ परिवहन निगम के कार्यवाहक आरएम शमशेर सिंह ने कहा कि दो दिनों तक हुई बारिश से कोई रूट प्रभावित नहीं हुआ है। एनएच समेत ग्रामीण रूटों पर वाहनों की सुचारु रूप से आवाजाही हो रही है।