फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पर्यवेक्षक ही बना दिए अध्यक्ष, महासचिव

पर्यवेक्षक ही बना दिए अध्यक्ष, महासचिव

Mon, 16 Apr 2018 09:15 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
उपमंडल स्तर पर चल रहे अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव को लेकर बवाल मचने वाला है। जिला कार्यकारिणी की ओर से ब्लॉक स्तर पर होने वाले चुनाव के लिए पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। लेकिन इन पर्यवेक्षकों को ही कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी में अध्यक्ष, महासचिव नियुक्त कर दिया। साथ ही इन पर्यवेक्षकों को सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इससे अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से जुड़े कर्मचारियों ने चुनाव पर सवाल उठाए हैं।
चिड़गांव में जयलाल को तहसील स्तर पर पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। चुनाव के दिन उनको कार्यकारिणी में महासचिव के पद पर नियुक्त कर दिया। इसी प्रकार रोहड़ू ब्लॉक के लिए जिला कार्यकारिणी की ओर से बृज लाल शर्मा को चुनाव सदस्यता व पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। चुनाव में उनको भी रोहड़ू इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जुब्बल-कोटखाई के लिए एलआर दत्ता को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया, उनको भी जुब्बल-कोटखाई में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की प्रधान चुन लिया। दूसरों के निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक ही चुनाव मैदान में कूद गए। शिमला जिले में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के तीन चुनाव पर्यवेक्षकों की ताजपोशी से माहौल गरमा गया है।
विज्ञापन


उप प्रधान, मुख्य सलाहकार ने दिया इस्तीफा
रोहडू। हाल में चुने गए चिड़गांव ब्लॉक अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई के उप प्रधान सतीश कुमार, प्रेम सुंगाटा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ पर कब्जा कर रहा है। उनकी सहमति के बिना चिड़गांव ब्लॉक में सलाहकार व उप प्रधान नियुक्त किए गए। ट्रेड यूनियनें पिछले पांच साल से कर्मचारियों का शोषण करती रही है। पहली बार देखने का मिल रहा कि चुनाव करवाने को नियुक्त पर्यवेक्षक प्रधान, सचिव बन रहे हैं। इससे चुनाव प्रणाली व कर्मचारी महासंघ के पुराने नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। पहले विरोध होगा और फिर न्यायालय में इसे चुनौती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों की देखरेख में करवाए चुनाव
राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री विपिन डोगरा ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर पर्यवेक्षक चुनाव में सदस्यता अभियान के लिए नियुक्त किए गए थे। महासंघ के चुनाव एक-दूसरे ब्लॉक के पदाधिकारियों की देखरेख में करवाए गए हैं। चुनाव के लिए सदस्यता अभियान की सभी को पूर्व सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed