{"_id":"5a4e47d84f1c1bfe7a8b5262","slug":"61515079640-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से आज शिमला में मिलेगा भाजपा मंडल रामपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से आज शिमला में मिलेगा भाजपा मंडल रामपुर
Updated Thu, 04 Jan 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री से आज मिलेगा भाजपा मंडल रामपुर
रामपुर बुशहर।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शुक्रवार को भाजपा मंडल रामपुर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिमला में मिलेंगे। भाजपा मंडल का प्रतिनिधिमंडल जयराम के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मिल रहा है। भाजपा मंडल रामपुर के मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल मंडलाध्यक्ष शशि भूषण श्याम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री से रामपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मसलों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री से रामपुर विधानसभा क्षेत्र खासकर सराहन का दौरा करने का भी प्रस्ताव रखा जाएगा। सूत्रों से पता चला है कि नगर परिषद रामपुर के मनोनीत पार्षदों के नाम की सूची भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जा सकती है।