{"_id":"5a01b6f24f1c1b7a548bb6c3","slug":"61510061810-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभा पब्लिक स्कूल चौपाल में मनाया वार्षिक समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभा पब्लिक स्कूल चौपाल में मनाया वार्षिक समारोह
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल (रोहड़ू)। विभा पब्लिक स्कूल चौपाल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जयलाल लोदटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी। छात्रों ने सरस्वतीवंदना के साथ रंगारंग कार्यक्रम का आगाज किया। छात्रों ने नाटी डाली और विभिन्न गीतों पर प्रस्तुतियां दी। साथ ही विद्यार्थियों ने कन्या भ्रूण हत्या पर एक नाटक का मंचन किया। प्रधानाचार्य राजेश्वर नेगी ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने पर अंश गोयल, दीया कटिक, सार्थक, कृतिका, विभा, सूर्यवंश, सोम्या, ध्रुव, जिया, वंश, अवंतिका को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान स्कूल के संरक्षक विनोद भोटा, सत्या लोदटा, अनीता, रीना, देविंद्रा ठाकुर, रीमा शर्मा, जगदीश, सत्या मधाईक सहित छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन